फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जन और स्टाफ कोरोना संक्रमित, नहीं हो रहे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने से इलाज भी प्रभावित हो रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल में कई सर्जन और ऑपरेशन थियेटर में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने से बीते एक सप्ताह से ऑपरेशन पूरी तरह बंद है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में जिले में अभी तक 30 से अधिक चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित आ चुके हैं, जिनमें एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कई सीएचसी और पीएचसी का स्टाफ भी शामिल है। इसकी वजह से ऑपरेशन कक्ष के अलावा कई चिकित्सकों की ओपीडी तक बंद हैं। इसका खामियाजा उन गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह प्राइवेट अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन करा सकें। ऐसे में वह केवल इंतजार कर रहे हैं।
हर माह होते हैं 200 से अधिक ऑपरेशन
एसबीडी जिला अस्पताल में प्रतिमाह 200 से अधिक सामान्य ऑपरेशन होते हैं। ऐसे में सात दिन से ऑपरेशन कक्ष के बंद होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि अभी कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी है, जिसकी वजह से ऑपरेशन कक्ष बंद किया हुआ है। जैसे ही स्वास्थ्यकर्मी ठीक होंगे तो ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में भी समस्या
जिला महिला अस्पताल के करीब चार डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं। फिलहाल तीन डॉक्टर ऑपरेशन कर रही हैं, जिनमें डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. डोली और डॉ. ममता सोढ़ी शामिल हैं। डॉक्टरों की कमी की वजह से ओपीडी में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा यदि कोई गर्भवती कोरोना संक्रमित आती है और उसका ऑपरेशन किया जाना जरूरी है तो उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें