फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर केंद्र के कानून का नाजनीन ने किया खुलकर समर्थन

Tue, 26 Dec 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने के फैसले का देवबंद की महिला नाजनीन ने समर्थन किया है। सहारनपुर की आतिया साबरी के बाद नाजनीन जनपद की दूसरी मुस्लिम महिला है जो खुलकर केंद्र के फैसला का समर्थन कर रही है। 
विज्ञापन


देवबंद की रहने वाली नाजनीन पिछले लंबे समय से तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। नाजनीन को उसके पति ने सऊदी अरब से तलाक दे दिया था। नाजनीन ने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपनी फायदे के लिए सरकार के बिल का विरोध कर रहा है।

जबकि उस जैसी तमाम महिलाएं मोदी सरकार के इस कदम की सराहना कर रही हैं। साथ ही इससे तलाक पीड़ित महिलाओं को इंसाफ मिलेगा। नाजनीन ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जो बिल ला रही है उसका महिलाओं को लाभ मिलेगा और तीन तलाक का दर्द झेल रहीं महिलाओं को राहत मिलेगी। उसने इस कदम के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया भी अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें