सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की कार पलट गई। हादसे में आधा दर्जन लोग चोटिल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। बताया जाता है कि श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे थे। घटना सोमवार की सुबह और श्रद्धालु मुजफ्फरनगर निवासी बताए जा रहे हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, अंबाला रोड पर एक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जो डिवाइडर से टकरा गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।