फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नियमित व टीडी टीकाकरण के लिए धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बच्चों का टिटनेस और डिप्थीरिया बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने धर्मगुरुओं से सहयोग मांगा। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुई बैठक में बताया गया कि टीकाकरण बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाव का सबसे आसान तरीका है।
विज्ञापन

बैठक में जिले के धर्मगुरु, मदरसा और स्कूल शिक्षक शामिल हुए। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने सभी से टिटनेस-डिप्थीरिया, एनडीडी कार्यक्रम और नियमित टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी व सहयोग करने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने टीडी टीकाकरण अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।
इसमें कक्षा पांच एवं कक्षा 10 तक के बच्चों को जिन्हें टीडी का टीका नहीं लगा हैं उन्हें टीडी का टीका लगाया जाएगा। 11 अगस्त से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है। यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने बताया कि यदि समय से टीकाकरण हो तो 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही वैक्सीन की गुणवत्ता बताई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. कपिल देव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, मदरसा दारुल उलूम से डॉ. मतलूब हसन, अशोक मलिक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें