फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूप ने दिलाई सर्दी से राहत, तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नकुड़ में सुबह के वक्त छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह से साफ मौसम और खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

जनपद में 15 दिसंबर से सर्दी बढ़ी हुई थी। प्रतिदिन कोहरा आ रहा था। दो दिन तक धूप भी नहीं निकली थी, लेकिन सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले रविवार को दस डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान जो एक दिन पहले 17 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 24 पर पहुंच गया। बीते छह दिन में अधिकतम तापमान में दोगुने से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है, क्योंकि 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो छठे दिन ही 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि शाम के समय फिर सर्दी ने जोर पकड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह कोहरा आने और दोपहर में धूप निकलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते आठ दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
22 दिसंबर-12-24
21 दिसंबर-10-17
20 दिसंबर-10-14
19 दिसंबर-9.514.6
18 दिसंबर-9.514.5
17 दिसंबर-8.511
16 दिसंबर-11-18
15 दिसंबर-14-22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें