फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर में सन्नी और शालू सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ मीटर में सन्नी और शालू सबसे तेज दौड़े
विज्ञापन

गंगोह। पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन एकल, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सन्नी प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय व सागर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शालू, काजल पंवार व अन्नू सैनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन एकल छात्रा वर्ग में शिवानी प्रथम व साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में काजल पंवार प्रथम, कीर्ति द्वितीय व जूली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का फेंक में जूली प्रथम, नीतू देशवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में काजल पंवार प्रथम, अन्नू सैनी द्वितीय, कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बबीता राणा, नीतिका रानी, नेहा, संजू बाला, दलसिंह, धीरेन्द्र, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें