फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनप्रतिनिधियों ने स्वगणना भरने के साथ ही जनगणना की शुरुआत

Fri, 08 May 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनप्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार से स्वगणना प्रपत्र भरकर जनगणना की शुरुआत की। महापौर ने अपने आवास पर परिवार संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना के तहत दी गई सही जानकारी पर ही सरकारें सही व ठोस योजनाएं बनातीं और क्रियान्वित करतीं हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान विधायक मुकेश चौधरी, चौधरी किरत सिंह ने भी स्वगणना प्रपत्र को भरा। नगर जनगणना अधिकारी मृत्युंजय ने बताया कि सात मई से 21 मई तक स्वगणना के तहत ऑनलाइन जानकारी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना करना बहुत आसान है। केवल आठ स्टेप अपने मोबाइल में स्व-गणना करने वाले व्यक्ति को लेने हैं। सबसे पहले वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं। उसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालें तथा ओटीपी से वेरिफाई करें। उसके बाद अपनी भाषा चुनें और फिर पता भरते हुए अपना राज्य, जिला, गांव/शहर, मकान नंबर व मैप पर अपने घर को मार्क करें। स्वगणना करने वाले व्यक्ति को 33 प्रश्नों का जवाब देना होगा। जानकारी दर्ज करने के बाद उसे एक बार अवश्य देख लें। फार्म जमा होने के बाद एक आईडी मिलेगी। जब जनगणना कर्मचारी घर आए तो उन्हें ये स्व-गणना आईडी दिखानी होगी, दोबारा कुछ नहीं भरना होगा। नगर जनगणना अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना के दौरान दी गयी जानकारी गोपनीय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें