फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित की तेरहवीं आज, जिले में हाई अलर्ट

Sun, 14 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हाईअलर्ट के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के ग्राम शब्बीरपुर में पांच मई को हुए जातीय संघर्ष में सुमित की मौत के चलते राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को सुमित की तेरहवीं पर न सिर्फ जिले भर से, बल्कि आसपास के जिलों से भी राजपूत समाज के लोगों के आने की संभावना के चलते जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


गांव-गांव पुलिस और आरएएफ तैनात की गई है। ग्राम शब्बीरपुर में पांच मई को हुए जातीय संघर्ष में मारे गए रसूलपुर निवासी युवक सुमित पुत्र ब्रह्मसिंह की रविवार को होने जा रही तेरहवीं में जिले भर से एवं आसपास के जिलों से राजपूत समाज के हजारों लोगों के आने की संभावना को लेकर पुलिस और प्रशासन के होश उड़े हुए हैं।

खुफिया विभाग ने भी इसकी जानकारी दी है। प्रशासन को आशंका बनी हुई है कि कहीं राजपूत समाज के लोग तेरहवीं में पंचायत कर कोई ऐसा निर्णय न ले लें, जिससे तनाव उत्पन्न हो जाए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए भी तेरहवीं पर राजपूत समाज के लोगों को सहारनपुर पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। जिससे ग्राम शब्बीरपुर के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बढ़ गया है।

गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। आरएएफ और आरआरएफ भी शब्बीरपुर, रसूलपुर और रामनगर में तैनात की गई है। 

इसके अलावा शब्बीरपुर गांव के आसपास के गांव शिमलाना, बड़गांव, महेशपुर, अंबेहटा चांद, टपरी, मिर्जापुर, कुतबा माजरा, चंदपुर में भी पुलिस तैनात कर दी गई है जो आने जाने वालों पर नजर रखेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र को संबंधित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने शनिवार को ग्राम रसूलपुर पहुंचकर सुमित पुत्र ब्रह्मसिंह के परिजनों को  सांत्वना दी और आर्थिक सहायता के रूप में 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें