सहारनपुर। मंडल के तीनों जनपदों की गन्ना सर्वे की प्रगति की समीक्षा उप गन्ना आयुक्त ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे के कार्यों को समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने निर्देश दिए कि सभी निरीक्षण अधिकारी अपने निरीक्षण में तेजी लाएं और गुणवत्ता पूर्वक गन्ना सर्वे हो। ध्यान रखें कि गन्ना सर्वे में लगे कार्मिक गर्मी से बचाव के लिए पानी और गमछा अथवा टोपी लगाए हों। आह्रान किया कि गन्ना सर्वेक्षण के समय खेत पर किसान भी उपस्थित रहे और अपने सामने अपना गन्ना सर्वे कराएं। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में तीनों जिलों के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों तथा सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक गन्ना आनलाइन वर्चुअली उपस्थित रहे।