फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य नाकाफी

विज्ञापन
हकीकत नगर में रालोद की बैठक में विचार रखते चौधरी नीरपाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के रेट की निंदा की गई। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से घोषित गन्ना मूल्य को नाकाफी करार देते हुए कहा कि इससे किसानों के लिए गन्ने की खेेती घाटे का सौदा बन जाएगी। उन्होंने 16 अक्तूबर को गंगोह में होने वाली राष्ट्रीय लोकदल की आशीर्वाद रैली में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

हकीकत नगर में स्थित कैंप कार्यालय बैठक में चौधरी नीर पाल सिंह ने कहा प्रदेश सरकार के मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाना किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से पीड़ित है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने और खेती में काम आने वाली वस्तुओं पर अनुदान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को गंगोह में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। रिंकू सोनकर और अरविंद मलिक ने कहा भाजपा का एकमात्र विकल्प राष्ट्रीय लोकदल है। इस दौरान नरेंद्र सिरोही, विजय कुमार, सतीश, बंटी सोनकर, जगपाल सोनकर, सपन कुमार, राहुल धीमान, संजय वर्मा, रजत शर्मा, भीम सिंह, इरशाद, हसीन राणा, विवेक सरोहा, धर्मवीर कश्यप, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें