फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधक का घेराव, हंगामा

Fri, 03 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घेराव कर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में किसान सहकारी चीनी मिल में बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने मिल के जीएम का घेराव किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मिल द्वारा स्थानीय किसानों की अनदेखी कर बाहरी गन्ने को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका आरोप था कि जब किसानों से साफ सुथरा गन्ना मिल द्वारा लिया जा रहा है तो फिर मिल की रिकवरी कम क्यों आ रही है।

इस संबंध में मिल जीएम वीके अग्रवाल द्वारा किसानों की प्रत्येक समस्याओं का समाधान व गन्ना भुगतान जल्द से जल्द बैंकों को पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसमें संजय राणा, गौतम, हरेंद्र चौधरी, मनोज प्रधान, रिंकू, चंद्रपाल राणा, राजेश, करतार सिंह, कर्म सिंह, रूहेला सिंह, सोमपाल, राजपाल, सत्यवीर, मुकेश, रामकिशन, विनय राणा, लाखन सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें