फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच लाख की रिश्वत मांगने पर उपनिरीक्षक निलंबित

Sat, 22 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रॉपर्टी डीलर और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करना व पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगना एसओजी के उप निरीक्षक को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद हुई जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने उप निरीक्षक दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं, उप निरीक्षक को वित्तीय नियम संग्रह में संबद्ध कर दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सिद्धांत सिरोही की पत्नी मिनी वालिया ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मामले की शिकायत की थी।
आरोप था कि एसओजी के उप निरीक्षक दीपक कुमार ने उनके पति सिद्धांत सिरोही से फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर अभद्रता की है। उप निरीक्षक ने उनसे अवैध रूप से धन की मांग की है।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित उनके कार्यालय पर जाकर अपशब्दों का प्रयोग किया। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मिनी वालिया ने साक्ष्य एसएसपी को उपलब्ध कराए।
इसके बाद एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच अधिकारी नामित किया। इस मामले की एसपी सिटी ने करीब एक महीने तक जांच की, जिसमें उप निरीक्षक पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है, साथ ही पुलिस लाइन में ही रहने के आदेश जारी किए गए। विभागीय जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें