फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से निदान को सीएमओ कार्यालय पर गरजे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
समस्याओं से निदान को सीएमओ कार्यालय पर गरजे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

सहारनपुर। पदोन्नति समेत आठ मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनीस्ट्रियल एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महानिदेशालय के अधिकारियों पर कर्मचारी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि महानिदेशालय में वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक तथा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है। संवर्ग के पुर्नगठन के बाद भी कार्यालय में सृजित लिपिक संवर्ग के पदों को सम्मिलित नहीं किया गया है। जिला मंत्री रूबी ममता नारायण ने कहा कि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन किया जाएगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज भटनागर ने कहा कि निदेशक प्रशासन एवं सक्षम अधिकारी जानबूझकर पदोन्नति को लटकाए हुए हैं। संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तैयार है। उत्तर प्रदेश फेडरेशन के जिला मंत्री अमर गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं किया जाना लापरवाही है। धरने में अशरफ अली, विशाल, रविंद्र कुमार, शशि सैनी, सुंदर पाल, दीपमाला शर्मा, अर्चना भटनागर, इकबाल, मनदीप सिंह, संगीता त्यागी, कामिनी चौधरी, लक्ष्मण सिंह, संजीव शर्मा, रिचर्ड, अनिल कुमार, राशिद अली खान, विमलकांत, सुधीर कुमार, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें