मंदिर निर्माण के लिए दिया 31 हजार का चेक
सहारनपुर। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे समर्पण निधि अभियान के तहत बेहट रोड स्थित श्री साईंधाम मंदिर के अध्यक्ष डाक्टर पीडी गर्ग, ट्रस्टी विनीत कर्णवाल, संदीप वर्मा, सुनील गोयल ने 31 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान आदर्श वीर अशोक चावला, कृष्ण कुमार, नलनीश, मनोज सचदेवा, भारत भूषण, दिनेश सेठी मौजूद रहे।