ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकने से राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला, पुरुष छात्रावास और स्टाफ के रिहायशी क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया। बाद में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई, लेकिन पानी की उपलब्धता नाकाफी साबित हुई। मेडिकल प्रशासन ने जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करने की बात कही है।