फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को समय का महत्व समझाया

Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सेमीनार में बोलते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में इस्लामिया डिग्री कॉलेज में सोमवार को संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने छात्र-छात्राओं को समय का महत्व समझाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खुद एक विधि के शिक्षक रहे हैं। डीएम ने संविधान की विशालता, उसका लोकतांत्रिक स्वरूप तथा धर्म निरपेक्षता आदि गुणों पर विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन भी किया।

एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। संस्था के चेयरमैन डा. अजीम उल हक ने कहा कि भारत का गौरव छात्रों के हाथों में है।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. असजद तुर्की ने संविधान की महत्ता, गुणवत्ता तथा उसके प्रयोग के विषय में बताया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषण एवं लघु नाटिकाओं के द्वारा संविधान के महत्व को बताया।

विधि विभाग की अध्यक्ष बुशरा शफीक ने समाज में फैली कुरीतियों तथा उनसे जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। चेयरमैन डा. अजीम ने कहा कि कॉलेज में छात्रों को पीसीएस-जे, एपीओ, सिविल सेवा, इंग्लिश स्पीकिंग, कंप्यूटर ज्ञान तथा पर्सनल्टी डवलपमेंट की शिक्षा देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अतुल वर्मा, डा. अमितेश आनंद, अनवर पाशा, इमरानुल हक, नुरूल हसन, फखरूद्दीन, मो. आरिफ कुरैशी, राहुल देव, अश्वनी कुमार, संतोष शुक्ला, प्रवीन यादव, वकील अहमद, मुजम्मिल कमर, आशीष, सुमित चौधरी, शीनम, मनीषा यादव, सोनिया शर्मा, धनंजय चौधरी रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें