फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से छात्र उत्साहित, बोले घोषणाओं पर हो अमल

विज्ञापन
-- बजट -- विनीत ऋषि, छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बजट से छात्र उत्साहित, बोले घोषणाओं पर हो अमल
विज्ञापन

सहारनपुर। बजट में शिक्षा के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। पुरानी व्यवस्था में सुधार के साथ ही नए कदम उठाने की बात भी कही गई है। जैसे 100 नए सैनिक स्कूल खोलने, नई शिक्षा नीति की जरूरतों के अनुसार देशभर में 15 हजार स्कूलों को सुदृढ़ बनाना, शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शोध प्रतिष्ठान स्थापित करना, आदिवासी क्षेत्रों में 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोलना, एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू करना, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना आदि। बजट में की गई घोषणाओं को लेकर छात्रों से बात कर उनकी राय जानने का प्रयास किया गया। छात्रों ने बजट को अच्छा बताया। साथ ही यह भी कहा कि बजट में की गई घोषणाएं केवल घोषणा ना बनकर रहें, बल्कि धरातल पर काम हो, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति नजर आए। पेश है रिपोर्ट।
-महाराज सिंह कॉलेज के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा का कहना है कि बजट में जिस तरह की घोषणाएं की गई हैं। वह शिक्षा व्यवस्था को नए आयामों पर ले जाने वाली हैं।
विज्ञापन

-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि बजट को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि नए स्कूल और विश्वविद्यालय खोले जाने से निश्चित रूप से देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
-छात्र नेता शुभम गोयल ने भी बजट को बेहतर बताया है। उनका कहना है कि बजट शिक्षा क्षेत्र में अमूलचूल बदलाव लाने वाला रहा है। सरकार को बजट में की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर लाना होगा।
अर्थशास्त्री बोले
विकास के हिसाब से बजट काफी अच्छा है, मगर सर्विस क्लास के लिए टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है, जिससे उनको निराशा हाथ लगी है। सरकार ने स्टार्टअप इंडिया की जो कंपनियां हैं उनको टैक्स में छूट दी है, जिससे नई ईकाइयां खुलेंगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. हरवीर सिंह चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, जेवी जैन कॉलेज।

-- बजट -- वैभव शर्मा, छात्र- फोटो : SAHARANPUR

-- बजट -- शुभम गोयल, छात्र- फोटो : SAHARANPUR

- बजट -- - डा हरवीर चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें