फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खिचड़ी में कीड़े देख बच्चों ने लौटाई थाली! इंटर कॉलेज में मिड-डे मील में घोर लापरवाही, हंगामा

Sat, 05 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के महंगी इंटर कॉलेज में मिड-डे मील में परोसी गई खिचड़ी में कीड़े मिलने से छात्रों ने भोजन लौटाया। विद्यालय प्रबंधन ने एनजीओ की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी है।

विज्ञापन
खिचड़ी में निकले कीड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के तीतरों में महंगी इंटर काॅलेज में खाना परोसने के दौरान खिचड़ी में कीड़े निकलने के बाद बच्चों ने इसे खाने से इनकार कर दिया। विद्यालय प्रबंध समिति ने एनजीओ के कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नारायण जनता इंटर काॅलेज महंगी में एनजीओ द्वारा बच्चों को मिड-डे मील में खिचड़ी का वितरण किया गया था, जिसमें छात्रों को कीड़े चलते हुए नजर आए। इस पर छात्रों ने हंगामा करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को खाना दिखाया और उसे खाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मौके पर ही खाने की जांच की तो उसमें कीडे़ निकलने के साथ ही गुणवत्ता भी निम्न स्तर की पाई गई। उन्होंने खाना डिलीवर करने वाले वाहन चालक के समक्ष नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह का भोजन का सेवन उनके विद्यालय के बच्चे नहीं करेंगे तथा संबंधित कार्यदाई संस्था की शिकायत उच्चाधिकारियों को भी की जाएगी।

खाने में कीड़े निकलने की सूचना पर अभिभावक ब्रजपाल सिंह, महेंद्र सिंह यशपाल सिंह कटारिया, कर्मवीर सिंह, मांगेराम, संदीप कुमार, मोनू कुमार आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब होने के साथ ही बच्चों को दूषित खाना परोसा जाना घोर लापरवाही है।

प्रधानाचार्य डॉ. नरेशचंद चमौली ने बताया, कि उन्होंने कार्यदाई संस्था के पदाधिकारियों को काॅलेज बुलवाया है। तब तक खाने को बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि कीड़े युक्त भोजन करने से उल्टी दस्त, पेट खराब होना तथा कई बार गंभीर बीमारी फूड प्वाइजनिंग आदि हो जाती है।
विज्ञापन

बदायूं की यूनाइटेड विकास समिति के पास है मिड-डे मिल की व्यवस्था का टेंडर
कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को शिक्षा के साथ ही विद्यालयों में भोजन की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है। प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार एनजीओं के माध्यम से मिड-डे मील का पका पकाया भोजन छात्रों को परोसा जाता है।

महंगी इंटर कॉलेज में खाना बनाने का टेंडर बदायूं की यूनाइटेड विकास समिति के नाम पर है तथा गंगोह ब्लाॅक के करीब 11 स्कूल काॅलेजों में भोजन भिजवाने का उत्तरदायित्व भी इसी समिति का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें