फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नोटिस के बाद पांच से कम नामांकन वाले विद्यालयों में बढ़े एक हजार छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौजूदा सत्र में पांच एवं पांच से कम नामांकन वाले 129 विद्यालय किए गए थे चिह्नित
विज्ञापन

- संबंधित प्रधान अध्यापकों को भेजे गए थे नोटिस, नामांकन बढ़ाने के लिए थे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पांच या उससे कम नए नामांकन वाले विद्यालयों को नोटिस दिए थे। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय की अलग से समीक्षा की गई। इसका असर हुआ कि जिले के 129 विद्यालयों में एक हजार से अधिक नामांकन हुए हैं। अब दस अगस्त के बाद फिर इन सभी विद्यालयों की समीक्षा होगी।
बेसिक विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जुलाई माह में पांच से कम नए नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही नामांकन बढ़ाने के लिए चेतावनी भी दी गई थी। जिन विद्यालयों में नामांकन कम थे उनमें गंगोह ब्लॉक के 16, नागल के 19, नकुड़ के 23, देवबंद, नानौता और रामपुर मनिहारान के दस-दस, पुंवारका के नौ, साढ़ौली कदीम के सात, सरसावा के दस, मुजफ्फराबाद के पांच, बलियाखेड़ी के छह और नगर के चार विद्यालय शामिल थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों को हर दस दिन में इन सभी विद्यालयों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही आसपास के गांवों में भी अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसी का नतीजा रहा कि स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि अभी तक शैक्षिक सत्र में 45 हजार से अधिक नए बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। जहां भी पांच से कम नामांकन हैं। वहां पर शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें