फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप निकली, तापमान में हल्की बढ़ोतरी

विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड में जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। शुक्रवार को तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। इससे दिन में तो सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से शीत लहर का प्रभाव महसूस किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान में हुई बढ़ोत्तरी की वजह से दिन में मौसम ठीक रहा, लेकिन कई बार बादल भी छाये रहे। पूर्वानुमान है कि शनिवार को मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन रविवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक धूप निकलने की वजह से तापमान जरूर बढ़ा, मगर पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर हवा में बना हुआ है। अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।

सहारनपुर में घने कोहरे में रेलवे कॉलोनी में जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें