धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते एजुकेशन फ्रीडम फोर्स के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समान एवं नि:शुल्क शिक्षा की मांग को लेकर एजुकेशन फ्रीडम फोर्स की ओर से शुरू किया गया धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव दुर्जन ने कहा कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। मध्यम एवं गरीब घर के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा पाना असंभव सा होता जा रहा है। संगठन अमीर, गरीब सभी के लिए समान और नि:शुल्क शिक्षा की मांग करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के मजबूत निर्माण के लिए वहां के नागरिकों का उच्च शिक्षित होना जरूरी है। यह कार्य बिना शिक्षा को मुफ्त किए संभव नहीं है। उन्होंने आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने तथा छात्रवृत्ति के लिए 60 फीसदी अंकों की बाध्यता को खत्म करने की मांग सरकार से की। धरने में अधिवक्ता सुमित कुमार, धूम सिंह, कर्ण बावरे, रोबन सहगल, पंकज लांबा, कार्तिक, विशाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।