फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आवारा कुत्तों का आतंक, आठ साल के मासूम का चेहरा नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। गांव रादौर में एक कुत्ते ने आठ साल के शिवकुमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्र में बीते एक सप्ताह में 80 से अधिक लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

शिवकुमार अपने घर में खेल रहा था। तभी कुत्ते ने उसके चेहरे पर झपटकर होंठ को मुंह में दबा लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे को मुश्किल से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह पहले बेगी नजर निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति की रेबीज से मौत भी हो चुकी है। कुत्तों के लगातार हिंसक होने की घटनाओं से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। गंगोह बीडीओ असलम परवेज ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। कुत्तों के हमलों में लखनौती निवासी सारिक (29), गंगोह राजदीप (27) और पखनपुर निवासी आतिफ (3) जैसे लोग घायल हुए हैं। खालिदपुर आसिफ (45), पखनपुर विकास (34), अंशुल (17), उम्मेदगढ़ अजय (26) और नितिन (32) भी इनमें शामिल हैं। ये सभी बीते एक सप्ताह में घायल हुए हैं। पशुपालन विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें