फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त

Tue, 20 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद स्टेशन पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन। स्रोत-जागरूक नागरिक
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। सहारनपुर की ओर से आनंद विहार जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ शरारती तत्वों ने भायला फाटक के पास पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कोच पर पत्थर लगने से यात्री दहशत में रहे। जीआरपी मुजफ्फरनगर ने प्राथमिकी दर्ज कर पथराव करने वालों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह की है। ट्रेन नंबर 22498 देहरादून-आनंद विहार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10 बजे भायला रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंककर मारे। पत्थर ट्रेन के कोच संख्या सी-वन पर लगा। इससे कोच की सीट नंबर 41 व 42 की तरफ का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, उस दौरान सीट पर कोई यात्री नहीं बैठा था। पत्थर लगने से अन्य यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्री में कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। ट्रेन देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां खुफिया विभाग और रेलवे पुलिस के अधिकारी ने पहुंचकर जानकारी ली। लोको पायलट की तहरीर पर मुजफ्फरनगर जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय व रेलवे के उच्च अधिकारियों की मांगी रिपोर्ट
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। बताया गया कि गृह मंत्रालय और रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों ने पथराव की रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा को और कड़ा दिए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। खुफिया विभाग के अधिकारी भी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले पर वंदेभारत पर हो चुका पथराव
देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले शरारती तत्व वंदेभारत को निशाना बना चुके हैं। जून 2023 में आनंद विहार से देहरादून जाते समय टपरी-सहारनपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। चेयरकार कोच के शीशे कई जगह से क्षतिग्रस्त हुए थे। ट्रेन कुछ देर के लिए खड़ी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें