फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाली विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस टीम पर भी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में शनिवार देर शाम का मामला का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। फतेहपुर थाने के गांव दतौली मुगल में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। टीम ने छुपकर जान बचाई। इस मामले में अपनी तरफ से 15 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव दतौली मुगल निवासी तंजीम और मोहब्बत अली के परिवारों के बीच नाली खोलने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष नाली को खोलना चाहता था, जबकि दूसरा पक्ष इसे बंद करने के पक्ष में था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई, जिसमें लाठी डंडे चले। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस कर्मियों ने पीछे हट कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर भाग गए। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। इस मामले में फतेहपुर थाने के उप निरीक्षक अमित सोनी ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें एक पक्ष के मोहम्मद अली, अब्दुल मलिक, अब्दुल रहमान, इकबाल, बहार आलम, आदिल व तजम्मुल और दूसरे पक्ष के इस्तकार, तंजीम, सोयब, आजम, जाकिर, लियाकत, शहादत और रहीश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव में शनिवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस पर भी हमला किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों के 15 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इनमें से छह का शांतिभंग में चालान किया। जांच की जा रही है।

मुनीश चंद्र, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें