फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजनेकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला सहित छह लोग घायल

विज्ञापन
मृतक आशु का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पूजनेकी गांव में लाठी-डंडे चले, महिला सहित छह लोग घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। पूजनेकी गांव में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी - डंडे चले। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को बेहट सीएचसी लाया गया। वहां से चार को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

घटना रविवार की देर रात करीब दस बजे की है। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पूजनेकी निवासी संदीप पुत्र राजपाल सिंह और रोहित पुत्र स्वर्ण सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें संदीप पक्ष से संदीप के अलावा राजपाल पुत्र बिशन सिंह, मूर्ति देवी पत्नी राजपाल, विकास पुत्र शिवकुमार एवं दूसरे पक्ष के रोहित पुत्र स्वर्ण सिंह, सोनी पुत्र बलबीर घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप, मूर्ति देवी, रोहित और सोनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री ने बताया अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बेहट के कलसिया में लूट की घटना के बाद जनसेवा केंद्र पर लगी भीड़।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें