फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर को संभल न जाने पर राजी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर को संभल न जाने पर राजी किया
विज्ञापन

छुटमलपुर(सहारनपुर)। संभल में सपा नेता और उनके ग्राम प्रधान पुत्र की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आज प्रस्तावित संभल दौरे को एसपी देहात ने दो घंटे की बैठक के बाद आखिरकार स्थगित करा लिया। इस दौरान चंद्रशेखर ने तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंप कर चेताया कि यदि तीन दिन के अंदर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे संभल कूच करेंगे।
बता दें कि एक पखवाड़े पूर्व संभल के थाना बहजोई क्षेत्र में अनुसूचित जाति के सपा नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके ग्राम प्रधान बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें हत्यारोपी सरे आम हथियार लहरा रहे थे। इसी के मद्देनजर भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने नौ जून को मृतकों के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना देने और उनके लिए न्याय की मांग को लेकर संभल कूच का ऐलान कर रखा था। इसके चलते सोमवार की शाम सात बजे एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ सदर चंद्रपाल शर्मा और संभल से आए इंस्पेक्टर डीके शर्मा चंद्रशेखर आजाद के छुटमलपुर की हरिजन कालोनी गली नंबर दो स्थित आवास पर पहुंचे। जहां दो घंटे तक अफसरों की चंद्रशेखर के साथ वार्ता चली। आखिर में पुलिस अधिकारियों ने चंद्रशेखर को फिलहाल संभल न जाने पर राजी कर लिया। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने एसपी देहात को ज्ञापन सौंप कर नामजद आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी, वीडियो में हथियार लहरा रहे मुख्य आरोपी को रासुका में निरुद्ध करने, मृतक आश्रितों को पचास-पचास लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की गई। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पुलिस के आग्रह पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने अपना संभल दौरा स्थगित कर दिया है। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विद्या सागर मिश्र
एसपी देहात सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें