फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यूबीआई से चेक चोरी कर दूसरे बैंकों में कराए कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक मैनेजर ने कोतवाली सदर बाजार में कराई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से चेक चोरी कर पीएनबी और एसबीआई में कैश कराने का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने 2.70 लाख रुपये कैश कराए हैं। तीन खाताधारकों के चेक चोरी किए गए थे। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरुण पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि आठ नवंबर को उनके बैंक की खाताधारक पूनम अग्रवाल और शुभम राठी ने जानकारी दी कि उन्होंने बैंक में दो नवंबर को एक-एक लाख रुपये के दो चेक ड्रॉप बॉक्स में डाले थे। इसके बाद पूनम के चेक को पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन शाखा से कैश कराया गया। इसकी जानकारी मोबाइल फोन पर मैसेज आने से हुई।
विज्ञापन

इसी तरह से शुभम राठी ने जानकारी दी कि उनके चेक को दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया से कैश कराया गया। इनके अलावा खाताधारक महेश कुमार सैनी का 70 हजार रुपये चेक कैश कराया गया। इसका पता लगने पर बैंक प्रबंधक ने जब सीसीटीवी की फुटेज चेक कराई तो दो युवक चेक डालने वाले बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं युवकों ने चेक चोरी कर हेराफेरी करते हुए दूसरे बैंकों से कैश कराए हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- हो सकती है बैंक कर्मचारियों मिलीभगत
चेक चोरी होने के मामले में बैंक कर्मचारी भी पुलिस की जांच में शक के घेरे में आ गए हैं। इस मामले में बैंक कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें