फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज, नहीं सुलझी सरसावा हत्याकांड की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

- सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में चार हत्या व एक आत्महत्या का मामला
- अमीन के पास कहां से आई पिस्टल, यह पता करना पुलिस के लिए बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरसावा हत्याकांड में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, लेकिन हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस नहीं सुलझा पाई है। अमीन के पास तीन पिस्टल कहां से आईं। यह पता करना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
19 जनवरी की रात सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी, उनकी मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव के गोली लगने शव कमरे के अंदर मिले थे। सभी बिंदुओं को देखते हुए पुलिस की जांच में आया था कि अशोक राठी ने परिवार के लोगों की हत्या की, इसके बाद दो गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी को चार-चार गोली लगना आया था। जांच में सामने यह भी आया था कि तीनों पिस्टल बिहार के मुंगेर से आई थी। नृशंस हत्याकांड में पुलिस अशोक राठी के रिश्तेदारों, करीबियों सहित 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, ताकि पता लग सके कि अशोक ने नृशंस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को बीते 15 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक जांच ही चल रही है। पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। यह भी पता नहीं लगा पाई है कि अशोक के पास तीन-तीन पिस्टल कहां से आईं, जो कमरे में पड़ी मिली थी। पुलिस ने कमरे से एक-दो नहीं बल्कि 50 से अधिक कारतूस मिले थे। पुलिस फोन कॉल रिकॉर्ड, लेन-देन और संपर्कों से भी कुछ पता नहीं लगा सकी। नृशंस हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें