सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। पहले दिन ग्रुप-ए के प्री क्वार्टर मुकाबले कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए आए ऑफिशियल्स और खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनको शुभकामनाएं दी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पहले दिन ग्रुप-ए के प्री क्वार्टर मुकाबले हुए। संचालन जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव ने किया। इस मौके पर अनुज राणा, शुभम सिंह, अनुज चौधरी, नीरज जैन, सहदेव सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप, किरण गौतम, जयेंद्र कुमार, प्रियंका चौहान, वरुण शर्मा, संतोष, भूपेंद्र यादव, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश, सुमित, गौरव, रविकांत धीमान, सोनवीर सिंह, मुस्तकीम अंसारी, मुकेश यादव, गोपाल शाही, बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।
पहले दिन यह खिलाड़ी जीते
पहले दिन ग्रुप-ए के प्री क्वार्टर मुकाबलों में ऋषि, शुभम रावत, मनोज कुमार, पंकज कुमार, कार्तिक सिंह, रवि सोनकर, रोहित यादव, पीयूष तोमर, राहुल कन्नौजिया, अतुल सैनी, संजीव कुशवाहा, मनीष सैनी, माइकल नीशु, राहुल यादव, देव कुमार, हिमांशु कुमार, विशाल तोमर, हासिम उल हक, अंकित कुमार गुप्ता, प्रकाश यादव, मो. अली ने जीत हासिल की।
स्टेडियम में सब जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता में भिंडते बाक्सर- फोटो : SAHARANPUR