फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ स्टेट हाईवे, राह चलना मुश्किल

विज्ञापन
लखनौती के पास खस्ताहाल स्टेट हाईवे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। चार राज्यों को मिलाने वाले स्टेट हाईवे की हालत खस्ताहाल है। इसके चलते इससे गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा सड़क को बनाने के लिए तीन बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी सीमा से लेकर शकरपुर, लखनौती, गंगोह, नानौता देवबंद होता हुआ उत्तराखंड की सीमा जाने वाली सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया गया था। यमुना ब्रिज से लखनौती तक करीब सात किलोमीटर की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वहां से गुजरने वाले उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा सड़क बनाने का प्रस्ताव दो बार शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन हर बार तकनीकी कारणों से प्रस्ताव को वापस भेज दिया गया है। अब तीसरी बार फिर से स्टेट हाईवे के सात किलोमीटर के सड़क के हिस्से को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, किसान मंच के संयोजक अवतार सिंह, जनेश्वर, असगर अली खान, अमिताभ गर्ग, अमित कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है सड़क के इस टूटे हिस्से के कारण उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले अन्य राज्यों के यात्रियों के सामने प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए सड़क को जल्दी से जल्दी बनाया जाए। लोनिवि के सहायक अभियंता नईम अहमद का कहना है कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होने के बाद सड़क को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें