सहारनपुर। नगर निगम शहर में सार्वजनिक स्थलों पर सीमेंट की बेंच रखवाना शुरू कर दिया। मंगलवार को हसनपुर चुंगी पर महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बेंचों का लोकार्पण किया।
मंगलवार से महानगर में सार्वजनिक स्थानों विशेषकर मुख्य मार्गों के किनारे सीमेंट से निर्मित बेंच लगानेे का अभियान शुरू किया गया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि नगर निगम महानगर की स्वच्छता व सुंदरीकरण के साथ साथ जनसेवा की दृष्टि से भी लगातार काम कर रहा है। लोगों से शहर के विकास में सहयोग की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहता है, मगर जन सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने शहर को साफ रखने में सहयोग की अपील जनता से की। मंगलवार को पैरामाउंट कॉलोनी, हरि मंदिर, राकेश केमिकल चैक, नौगजा पीर, कांशीराम कॉलोनी, घंटाघर, अस्पताल चौक व देहरादून रोड पर 50 से अधिक बेंच रखवाई गईं। इस दौरान पार्षद नरेश रावत, पार्षद प्रतिनिधि शकील प्रधान, डॉ. पराग जैन, पुनीत जैन, मनोज, मुकेश आदि मौजूद रहे।
वार्ड 63 में घर-घर जाकर कूड़ा लेंगे कर्मी
सहारनपुर। साबरी का बाग भी अब कचरा प्रबंधन के साथ आदर्श वार्ड बनने की दौड़ में शामिल हो गया है। मिशन सुनहरा कल व नगर निगम द्वारा मंगलवार को वार्ड 63 में डोर टू डोर कूड़ा-कचरा संग्रह की शुरूआत हो गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने हरि झंडी दिखाकर रेहड़ों को रवाना किया।इस मौके पर मोहम्मद अर्श, तबरेज, नरेशचंद, शिवानी, मोनिस, ज्योति, मनोज, शहजाद अहमद आदि मौजूद रहे।