फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस बैनामों में 95,77,180 लाख के कम मिले स्टांप, डीएम ने लगाया अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टांप अपवंचन का बड़ा मामला सामने आया है। कहीं आवासीय प्लाॅट दर्शाकर बैनामा कराया गया और वहां पर व्यवसायिक गतिविधियां मिली। कहीं कृषि भूमि को अकृषिक बताकर बैनामे करा दिए गए। दस मामलों में कुल मिलाकर 95,77,180 रुपये के स्टांप की कमी पाई गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कोर्ट ने स्टांप अपवंचन के मामलों में 28,01,858 रुपये का अर्थदंड लगाया है। कम स्टांप शुल्क, निबंधन शुल्क और अर्थदंड जमा करना होगा।
विज्ञापन


- इस तरह किया गया स्टांप अपवंचन
जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व अजय त्यागी के अनुसार, लखनौती कलां में एक आवासीय प्लाॅट दर्शाकर बैनामा कराया गया था। जांच के दौरान वहां पर डेयरी संचालित पाई गई। इसमें 66,700 रुपये का कम स्टांप, 13,350 रुपये का कम निबंधन शुल्क पाया गया। डीएम कोर्ट ने इस पर 66,700 रुपये का अर्थदंड लगाया है। शेखपुरा कदीम में कृषि भूमि दर्शाकर अकृषिक भूमि का बैनामा कराया गया था। इसमें 10,71,830 रुपये का कम स्टांप एवं 1,53,170 रुपये का कम निबंधन शुल्क पाया गया। संबंधित पर 3,06,250 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
इसी तरह गांव सलेमपुर में अकृषिक भूमि का खेती में दर्शाकर बैनामा कराया गया, जिसमें 6,58,050 रुपये का कम स्टांप, 1,31,610 रुपये का निबंधन शुल्क कम पाया गया। यहां पर भी 3,94,830 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। खुड़ाना में कृषि भूमि दर्शाकर बैनामा कराया गया। जांच में इसमें आसपास निर्माण पाया गया। इसमें 2,38,850 रुपये कम स्टांप, 47,830 रुपये कम निबंधन शुल्क मिला। इस मामले में 57,336 रुपये का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

- यहां पर भी किया गया गोलमाल
शेखपुरा कदीम में अकृषिक भूमि का बैनामा खेती में कराया गया। इसमें 4,21,830 रुपये कम स्टांप,60,290 रुपये कम निबंधन शुल्क मिला। इसमें 48,212 रुपये का अर्थदंड लगा है। बडूली में निर्माण छिपाकर कृषि भूमि में बैनामा कराया गया। इसमें 8,23,650 रुपये का कम स्टांप, 1,64,740 रुपये का कम निबंधन शुल्क पाया गया। कोर्ट ने इसमें 4,11,825 रुपये का जुर्माना लगाया है।
छजपुरा में आवासीय दर्शाकर एक प्लाॅट का बैनामा कराया गया। जांच में आसपास व्यवसायिक गतिविधियां मिली है। इसमें 12,64,080 रुपये का कम स्टांप, 1,79,180 रुपये का कम निबंधन शुल्क दिया गया। जिस पर 6,32,040 रुपये का अर्थदंड लगा है। इसी तरह कई अन्य बैनामों में भी कम स्टांप और कम निबंधन शुल्क जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें