फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्टांप विभाग ने एनएचएआई और अनेक टोल प्लाजाओं को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनएचएआई और टोल प्लाजा कंपनी के बीच हुए समझौते पर स्टांप ड्यूटी को लेकर शंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अनुबंध राशि की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टांप एवं निबंधन विभाग ने अनेक टोल प्लाजाओं को नोटिस जारी किए हैं। दो नोटिस देने के बाद भी टोल प्लाजा कंपनियों ने विभाग को अनुबंध की जानकारी नहीं दी। अब विभाग ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर टोल कंपनियों के साथ हुए अनुबंध की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
स्टांप एवं निबंधन विभाग ने जिले में संचालित ग्राम सरसावा(शाहजहांपुर), सैयद माजरा, गणेशपुर, चमारीखेड़ा टोल प्लाजा को नोटिस देकर एनएचएआई और कंपनी के बीच हुए अनुबंध की जानकारी देने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इससे पहले भी टोल प्लाजा कंपनियों को नोटिस जारी किए। नोटिस देने के बाद भी टोल प्लाजा कंपनियों ने विभाग को अनुबंध की जानकारी नहीं दी। ऐसे में अब विभाग ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

दिए नोटिस में कहा गया है कि एनएचएआई और कांट्रेक्टर फर्म के बीच समय-समय पर हुए अनुबंधों की जानकारी डाक या ईमेल पर देना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि आप राजस्व अर्जित करने के प्रति सजग नहीं है। ऐसे में टोल प्लाजा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- तीन जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश
विभाग की ओर से गणेशपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक को तीन जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होकर एनएचएआई के साथ हुए अनुबंध की मूल प्रति साथ लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो इसे जबरन वसूली अपराध माना जाएगा। साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
- पकड़े जा चुके हैं स्टांप चोरी के मामले
अक्टूबर 2024 में स्टांप विभाग ने सरसावा टोल प्लाजा के एक अक्टूबर 2021 से एक अक्टूबर 2022 तक के ठेका अनुबंध में 1.62 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी थी। इसके साथ ही नगर निगम में भी ई-स्टांप में हेरफेर कर स्टांप चोरी की गई थी।
विज्ञापन

- वर्जन
टोल प्लाजा और एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी कर हुए अनुबंधों की जानकारी देने को कहा गया है। सभी को सप्ताहभर का समय दिया गया है। जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश एस चौधरी, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें