फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से बालाजी की शोभायात्रा निकाली

Sun, 21 Apr 2019 12:17 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के 29वें वार्षिकोत्सव और श्री बाला महाराज की जयंती पर धूमधाम रथयात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों पर मंत्रमुग्ध होकर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चले। 
विज्ञापन

मोहल्ला चौंताला स्थित मंदिर से अध्यात्मिक सत्संग साधक परिवार के तत्वावधान में रथयात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही एवं कार्यक्रम संयोजक और रथ यात्रा प्रभारी विनय जिंदल ने पूजन कर किया। रथ यात्रा में सबसे आगे एक युवा धर्म ध्वज लेकर चल रहा था। उसके साथ मंदिर समिति के दो बैनर लिए युवा चल रहे थे।
बैंडबाजों पर बज रही धुनों पर वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मेरे मन में बसे है राम, मेरे तन में बसे राम, देखो छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजनों नृत्य करते हुए चल रहे थे। भजन मंडलियां श्री बाला जी महाराज का गुणगान कर रही थी। इनके अलावा श्री र्साइं बाबा, श्री भगवान शिव, श्री बाला जी महाराज, मां दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 51 महिलाएं जल कलश शिरोधार्य कर चल रही थी। प्रेतराज सरकार के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य सतीश सिंघल, अर्चित सिंघल, श्री भैरो जी महाराज के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य विश्वदयाल गोयल, दीपक गोयल, विपुल गोयल और श्री सालासर बाला जी रथ के सारथी बनने दायित्व गोपाल वर्मा, गौतम वर्मा, सौरभ वर्मा को मिला। यात्रा में मुख्य आकर्षण पानीपत से आया बालाजी महाराज का रथ रहा, जिसे फूलों द्वारा सजाया गया। बाला जी महाराज के रथ के सारथी रविंद्र गोयल, वरुण मित्तल, रंचित मित्तल, कृष्ण मित्तल, पावनी मित्तल रहे। शोभा यात्रा मंदिर से आरंभ होकर बड़तला यादगार, भगत सिंह चौक, बाजार मोरगंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सर्राफा बाजार, हलवाई हट्टा, बाजार दीनानाथ से पुन: बड़तला यादगार पहुंची। 
विज्ञापन

इस दौरान संजय कर्णवाल, मुकेश चौरसिया, पवन गोयल, अशोक गुप्ता, मान सिंह जैन, योगेश गोयल, बिट्टू, पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित राकेश मोहन शर्मा, पंडित सुरेंद्र मोहन शर्मा, पंडित अजय शर्मा, पंडित विजय शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें