फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने प्रदर्शन कर दिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से नौजवान, किसान, व्यापारी, पिछडे़ एवं दलितों का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा कार्यकर्ता हकीकत नगर धरना स्थल से नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से नौजवान, किसान, पिछडे़, दलित, छोटे व्यापारी, मजदूर और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश में करीब दो करोड़ संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक बेरोजगार है। सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा ने कहा जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दरों और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे लोग परेशान हैं। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मेें कोताही होने पर रोष जताया। इसमें उदयवीर कश्यप, फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर, नवाब गुर्जर, वासिल तोमर, सोनू त्यागी, जुनैद गाड़ा, अच्छन यादव, फहाद सलीम, अंकित कुमार, शिवप्रसाद यादव, मोहित कश्यप, अनुज चौधरी, विशाल गुर्जर, रविकांत यादव, इरशाद सलमानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें