फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालों में लगा महंगाई का तड़का

विज्ञापन
मोरगंज में बिकती दालें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सब्जियों ने तो पहले से ही रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अब दालों में भी महंगाई का तड़का लग चुका है। एक सप्ताह के अंदर ही दाल की कीमतों में 10 से 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, त्योहारी मौसम में सूखे मेवों के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है, हालांकि इनकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख दाल कारोबारी मोहित कुमार और सौरभ कहते हैं कि कुछ राज्यों में मौसम के असर के साथ ही कोरोना काल में आवक पर असर के कारण दालों की कीमत बढ़ी है। पिछले कुछ समय से रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमतें काफी ऊंची हुई हैं तो इसके कारण भी दाल की खपत बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अरहर की दाल भी इस समय 100 रुपये या इससे अधिक तक में बिक रही है। अन्य दालों की कीमतों में भी अंतर आ गया है।
सूखे मेवा कारोबारी मोहम्मद शाहिद के अनुसार कोराना काल में अधिकतर त्योहार न मनाए जाने और मांग बहुत कम होने के कारण सूखे मेवों की कीमत इस बार इतनी नहीं बढ़ी है जितनी हर साल बढ़ जाती थी। कुछ सूखे मेवे के दाम स्थिर हैं तो कुछ में मामूली कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक मंडी में दाल के दाम की स्थिति (प्रति किलो)
दाल श्रेणी एक सप्ताह पहले अब के दाम
- उड़द धुली 120 रुपये 140 रुपये
- दाल मसूर 85 रुपये 92 रुपये
- दाल चना 55 रुपये 66 रुपये
- राजमा 80 रुपये 85 रुपये
- मलका मसूर 60 रुपये 65 रुपये
- दाल अरहर 85 रुपये 100 रुपये
- छोले 70 रुपये 80 रुपये
सूखे मेवों के दाम की स्थिति
सूखा मेवा एक सप्ताह पहले अब की स्थिति
बादाम 600 से 650 रुपये 580 से 640 रुपये
अखरोट 350 से 500 रुपये 350 से 500 रुपये
काजू 550 से 600 रुपये 540 से 600 रुपये
किशमिश 200 से 300 रुपये 200 से 280 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें