फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: क्रिकेट टूर्नामेंट में रोडवेज टीम ने सब रजिस्ट्रार टीम को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनपीएल सीजन -4 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एक तरफा मुकाबले में रोडवेज टीम ने सब रजिस्टार टीम को 187 रनों से पराजित किया। रोडवेज के रविंद्र कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट की ओर से जीआईसी खेल मैदान पर आयोजित एनपीएल सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोडवेज और सब रजिस्टार टीम के बीच मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोडवेज की टीम ने रविंद्र कुमार के शानदार 76 रन के सहयोग से सात विकेट पर 282 रन बनाए।
अंपायर मो. फाजिल और संतोष कुमार की देखरेख में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सब रजिस्टार क्रिकेट टीम शुरुआती दौर में जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से लड़खड़ा गई। सब रजिस्टार क्रिकेट टीम मात्र 95 रन पर सिमट गई। टीम के अधिकांश खिलाड़ी दहाई का अंक तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रोडवेज टीम के रविंद्र कुमार ने शानदार बल्लेबाजी के बाद सब रजिस्ट्रार के टीम के चार खिलाड़ियों को आउट किया। आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, दानिश मंसूरी ने रोडवेज टीम के रविंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच और कृष्णा को 66 रन बनाने पर फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया।
मुख्य अतिथि मुख्यअतिथि सतनाम सिंह बाजवा और सुरेंद्र चौधरी मोहम्मद विशाल, ने संजय अग्रवाल ,दानिश मंसूरी, विनीत कुमार ,अल्ताफ हुसैन और अभिनव अग्रवाल की उपस्थिति में मैन ऑफ द मैच को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बालिकाओं प्रकृति अग्रवाल, शगुन प्रजापति, मयांशी, यशस्वी, ईशानी व परविंदर कौर ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें