अंतिम दिन 15 हजार रुपये के इनाम की तीन कुश्तियां कराई गईं। शेर जलालाबाद व वंश पटियाला, दीपांशु रोहतक व वंशु पटियाला तथा मोहित हेवा व लक्ष्य मुल्लापुर के बीच हुए सभी मुकाबले बराबरी पर छूटे।
इसके अलावा 11 हजार रुपये की कुश्ती हर्ष महाकाल अखाड़ा और आसिफ जलालाबाद के बीच हुई। यह मुकाबला भी बराबरी पर रहा। सबसे बड़े इनाम 71 हजार रुपये की मुख्य कुश्ती रजाक अली पटियाला और चिराग मिर्चपुर के बीच कराई गई, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। दंगल कमेटी ने आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बताते हुए सहयोग देने वाले ग्रामीणों, पहलवानों और दर्शकों का आभार जताया।