शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका में रविल (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
रविल की पिता राजेश कुमार की चार माह पहले मृत्यु हो गई थी। मां की बचपन में मौत हो गई थी। वह अपने पिता का इकलौता था और कोई भाई-बहन नहीं था। अविवाहित रविल अपने चाचा तेजपाल के यहां रहता था।
रविवार सुबह वह घर में मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके तहेरे भाई रजत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविल की मौत को लेकर आसपास तमाम तरह की चचाएं हैं।