फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद रूस से रिम के कारोबार की संभावना बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बाद जिले के उद्यमियों की अपना माल रूस में निर्यात करने के लिए उम्मीद लगी है। उद्यमियों का कहना है कि अमेरिका में टैरिफ बढ़ने के बाद उनका मुनाफा घट गया है। भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के साथ शिखर बैठक में समझौते के बाद जिले के उद्यमी वहां माल निर्यात करने की संभावनाओं को तलाशने का काम करेंगे।
विज्ञापन

शामली में निर्मित रिम कारोबार का अमेरिका में पांच-छह करोड़ रुपये सालाना टर्न ओवर था। अमेरिका में पहले 10 बाद में 20 व 25 प्रतिशत आखिर में 50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ गया था। इससे शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों का माल निर्यात प्रभावित होने लगा था। वर्ष 2025 में अमेरिका से भारतीय उद्यमियों के माल के ऑर्डर कम हो गए। साल के शुरुआत से लेकर आखिर के छह माह में टैरिफ लागू होने से अमेरिका में माल जाना बंद हो गया। शामली के प्रसिद्ध रिम व्यवसायी आशीष कुमार जैन व आलोक कुमार जैन का कहना है कि पिछले छह माह से अमेरिका से माल के ऑर्डर न आने से पांच-छह करोड़ रुपये रिम का कारोबार प्रभावित हो गया है। रिम धुरा व्यवसायी वरुण जैन का कहना है कि रूस में भारतीय उत्पाद रिम की अच्छी खांसी मांग है। राष्ट्रपति की की यात्रा के बाद अमेरिका के बाद रूस में उद्यमियों पर कारोबार की संभावना तलाशी जा रही है। जल्दी ही रूस में पहुंचकर वहां के उद्यमियों से मिलकर जिले के रिम के कारोबार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें