फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पटरी पर रफ्तार, खाली सीटों पर यात्रियों का इंतजार

Thu, 09 Jul 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से गोमतीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भले ही सुविधाओं से लैस हो, पर समयसारिणी, रूट और महंगे किराए की वजह से यात्री इस ट्रेन से किनारा कर रहे हैं। यही वजह है कि इसकी करीब 70 से 80 फीसदी सीटें खाली हैं। पटरी पर रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत की खाली सीटों को यात्रियों का इंतजार है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 26503-04 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नौ दिसंबर 2025 से हो रहा है। सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होती है, जो रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, डालीगंज होते हुए गोमतीनगर दोपहर 2:05 बजे पहुंचती है। वापसी में वंदेभारत गोमतीनगर से अपराह्न 3:10 बजे चलती है और सहारनपुर में रात 11:50 बजे आती है। हालांकि, यह ट्रेन तय समय से पहले आ जाती है। इस ट्रेन को शुरुआत से ही कम यात्री मिल रहे। माना जा रहा है कि समयसारिणी, रूट और महंगे किराए के कारण यात्री वंदेभारत में सफर से कतरा रहे हैं। यही वजह है कि सहारनपुर से गोमतीनगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें खाली हैं। यह हाल तब है जब ट्रेन में कुल 530 सीटें हैं।

-

किस तारीख को कितनी सीटें खाली चेयरकार
- 13 जुलाई में 408, 15 में 411, 16 में 416, 17 में 413, 18 में 420 और 19 जुलाई में 419 सीटें खाली। एग्जीक्यूटिव - 13 जुलाई में 394, 15 जुलाई में 411, 16 में 415, 17 में 412, 18 में 419 और 19 जुलाई में 419 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


-
बेगमपुरा एक्सप्रेस में चल रही वेटिंग

ट्रेन नंबर 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर से लखनऊ के लिए आठ घंटे 55 मिनट लेती है। इस ट्रेन के थर्ड एसी कोच में 13 जुलाई को आठ, 14 में छह, 15 में सात, 16 में 12, 17 में पांच और आठ जुलाई में छह वेटिंग है।

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में सीटें धीरे-धीरे बढ़ेंगी। अब गर्मियों की छुट्टियां भी खत्म हो गई है, जिसके चलते यात्रियों की संख्या घटी है। ट्रेन की समयसारिणी को लेकर आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें