फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में तेजी लाएं: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और सेतुओं के कार्यों में तेजी लाई जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। सोमवार को समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि पशुओं को लगने वाले टीकाकरण अभियान में लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित रिक्त दुकानों के व्यवस्थापन में लापरवाही पर डीसी फूड को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। अमृत योजना से जलापूर्ति शत-प्रतिशत बढ़ाया जाए। नमामि गंगे के अंतर्गत कार्य में तेजी लाई जाए। कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सुपोषित करने की प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।
विज्ञापन

राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा है कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले विभागों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। यदि संशोधन की आवश्यकता है तो कराएं, नहीं तो निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली की जाए। उन्होंने खनन, परिवहन, आबकारी, वाणिज्यकर, ऊर्जा और स्टांप व पंजीयन विभागों के विभागाध्यक्षों को राजस्व वसूली के निर्देश दिए। कहा कि अवैध खनन को रोकते हुए वैध खनन से राजस्व बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें