फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से बचाव के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के कारण अन्य बीमारियां महामारी का रूप ना ले लें, इसे लेकर सरकार चिंतित है। यही वजह है कि कोरोना काल में जिले में आए प्रवासियों के बच्चों को विशेष अभियान चलाकर दिमागी बुखार से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग बच्चों को चिह्नित करने में जुट गया है।
विज्ञापन

जनपद में दिमागी बुखार का टीका सामान्य टीकाकरण में शामिल है। यानी बच्चे के जन्म से लेकर बाद तक विभिन्न तरह के टीके लगाए जाते हैं, जिनमें दिमागी बुखार का टीका भी अपने समय पर लगाया जाता है। मगर अब कोरोना काल में बाहरी राज्यों से आए प्रवासियों के 15 वर्ष तक के बच्चों को विशेष अभियान चलाकर दिमागी बुखार के टीके लगाए जाएंगे। इसके प्रदेश में 38 जिले चिह्नित किए हैं, जिनमें सहारनपुर भी शामिल है। शासन के आदेश पर चिकित्सा विभाग प्रवासियों के 15 वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित कर रहा है। इसके लिए आशा और एएनएम की मदद ली जा रही है। करीब सप्ताह भर में सभी बच्चे चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद शासन से तिथि जारी की जाएगी, जिसमें विशेष अभियान चलेगा।
13 साल से कोई मामला नहीं
जनपद में 13 साल से दिमागी बुखार का कोई नया मामला नहीं आया। जो सहारनपुर के चिकित्सा विभाग की बड़ी उपलब्धि है। चूंकि दिमागी बुखार का टीका नियमित टीकाकरण में शामिल है। ऐसे में 2007 के बाद कोई नया मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रवासियों के 15 वर्ष तक के बच्चों को दिमागी बुखार से बचाने के लिए सरकार ने 38 जनपदों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इनमें सहारनपुर भी शामिल है। फिलहाल प्रवासियों के बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। अभियान की तिथि अभी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

- डॉ. सुनील वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें