फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चलेगा विशेष सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम कल (रविवार) को पूरे महानगर में विशेष सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन अभियान चलाएगा। कंटेनमेंट जोन और सभी धार्मिक स्थलों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा चूना व मैलाथियान आदि का भी छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की साप्ताहिक बंदी के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। रमजान माह व नवरात्र को देखते हुए अभियान के तहत सभी धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। जामा मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र विशेष रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि महानगर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 493 और कंटेनमेंट जोन की संख्या 410 है। सभी कंटेनमेंट जोन को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगम द्वारा बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।
लाइब्रेरी में लगेगा राजन का चित्र
सहारनपुर। नगर निगम अपनी लाइब्रेरी में गीतकार राजेंद्र राजन का तैल चित्र लगवाएगा। गौरतलब है कि राजन की निधन दो दिन पहले ही कोरोना के चलते हुआ है। महापौर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि राजेंद्र राजन की निधन एक बड़ी हानि है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। मगर हम उनका चित्र लाइब्रेरी में लगवाकर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें