फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू मार्केट में पैदल यात्रियों को दी जाएंगी विशेष सुविधाएं

विज्ञापन
विजेता व प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की नेहरू मार्केट में पैदल यात्रियों के लिए विशेष पथ तैयार किया जाएगा। नेशनल स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज के तहत आर्किटेक्ट हितेश लूथरा और मथुरा की आर्किटेक्ट स्वेना शर्मा ने एक डिजाइन तैयार किया है। जिस पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत काम होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के अति व्यस्त क्षेत्रों में पैदल चलने वालों को श्रेष्ठ सुविधाएं देने का प्रावधान है। इसी के मद्देनजर नेशनल स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज की डिजाइन प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में देश भर के शीर्ष शहरी डिजाइनरों, युवा पेशेवरों और छात्रों को अभिनव, समावेशी तथा त्वरित समाधानों के माध्यम से पैदल यात्रियों के लिए अनुकूल सड़क बनाने के डिजाइन तैयार करने थे। सहारनपुर के लिए तीन टीमों ने हिस्सा लिया था। डिजाइन में डिजाइनरों को सुरक्षा, आराम, स्थानीय संदर्भ के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरणीय स्थिरता और जीवंतता को ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार करना था। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व क्षेत्रीय पार्षद सहित सात सदस्यों के निर्णायक मंडल ने तीनों टीमों के बनाए गए डिजाइनों का गहनता से अध्ययन किया।
सहारनपुर के युवा आर्किटेक्ट हितेश लूथरा व मथुरा की आर्किटेक्ट स्वेना शर्मा की टीम को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम व अन्य प्रतिभागी टीमों को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएफओ राजीव कुशवाह, कंपनी सेक्रेटरी पूजा वर्मा, ओएसडी अभय गुप्ता, आईटी अधिकारी मोहित तलवार, सक्षम जैन, संयम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें