फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी-मारपीट के बीच चौथे चरण का मतदान संपन्न

Fri, 30 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह में 71 फीसदी मतदान
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक अंतर्गत जिला पंचायत के पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 131 पदों के लिए अंतिम चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। महिलाएं अपने बच्चों को भी गोद में लेकर मतदान करने पहुंची। वही चलने-फिरने से लाचार, बीमार और बुजुर्गं  मतदाताओं को उनके परिजन गोद में उठाकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान कराया। सुबह 11 बजे तक गंगोह ब्लाक में 33 प्रतिशत मतदान हुआ तो दोपहर तीन बजे तक 63 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि दोपहर के वक्त कुछ मतदान केंद्र सूने पड़े रहे। गंगोह ब्लाक के जोनल मजिस्ट्रेट अशफाक अहमद और सत्यनारायण ने बताया कि शाम पांच बजे तक ब्लाक क्षेत्र में करीब 71 फीसदी मतदातओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


नकुड़ में 73.5 प्रतिशत मतदान
नकुड़ विकास खंड में 73.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदाता अपने  मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर तीन बजे 62 फीसदी मतदान इस क्षेत्र  में हो चुका था।

देर शाम एसडीएम नकुड़ सी इंदुमति ने बताया कि ब्लाक  क्षेत्र में कुल 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान छुटपुट घटनाओं को छोड़कर नकुड़ क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के प्रति विशेषतया युवाओं व महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा।

पंचायत मतदान के मद्देनजर सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। हालांकि दोपहर होते ही मतदान केंद्र खाली नजर आने लगे थे। प्रत्याशी तथा उनके समर्थक मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं के घरों के चक्कर काटते रहे।

क्षेत्र के अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र टाबर में निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम ओपी वर्मा ने बूथ संख्या 15 पर वोट डालने गये एक युवक की मतदाता  पर्ची में पिता का नाम गलत पाये जाने पर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान  लाड्ढन में लगे तीन अन्य युवक भी भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। चारों युवकों को चेतावनी देकर कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। जबकि युवक का  कहना था कि वोटर लिस्ट तथा मतदाता पर्ची में उसके पिता का नाम गलत छपा हुआ  है जिसके कारण उसे मतदान से वंचित होना पड़ा। प्रशासन की मुश्तैदी के चलते फर्जी मतदान करने वालों में हड़बड़ी मची रही।

ब्लाक क्षेत्र के चार जिला पंचायत वार्डों तथा 103 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 233 बूथ बनाये गये थे। देर शाम बीडीसी के 103 वार्डों पर किस्मत आजमा रहे 349 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी तथा अन्य आला अधिकारी दिन भर मतदान केंद्रों की दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन


नकुड़ ब्लाक की सीमा हरियाणा से सटी होने के कारण मतदान में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। मतदान संबंधी जानकारी के लिए केएलजीएम इंटर कालेज में सूचना केंद्र बनाया गया था। इसी कालेज में मतगणना के लिए केंद्र बनाया गया है। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ को लगाया गया है। उधर, डीएम और एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र में मतदान को लेकर मामूली कहासुनी की एक दो घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें