फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को बताईं कृषि कानूनों की खामियां

विज्ञापन
तीतरो में सपाईयों और किसानों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को बताईं कृषि कानूनों की खामियां
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के नेतृत्व में जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौपाल लगाकर किसानों को नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कहा कि सपा हमेशा से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती रही है।
शुक्रवार को पिजौंरा में हाजी साजिद के आवास पर सपा के जिला उपाध्यक्ष फ़रहाद आलम गाड़ा ने किसानों के साथ अलाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। अहमदपुर में आयोजित चौपाल में मनोज प्रधान ने नए कृषि कानूनों पर विरोध जातकर इसकी खामियों की जानकारी किसानों को दी। इस दौरान कुशलपाल, नवाब सिंह, अनिल कुमार, नाथीराम, किरणपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदूखेड़ी में लगाई गई चौपाल में प्रवीण बांदूखेड़ी ने नए कृषि कानूनों के किसान विरोधी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों का लाभ केवल पूंजीपतियों को ही मिलेगा, किसान केवल खेतिहर मजदूर बनकर रह जाएगा। इस दौरान करण प्रधान, भूप सिंह, प्रमोद कुमार, महावीर सिंह, लक्ष्य तोमर, सुधांशु गुर्जर, सेठपाल सिंह, महावीर सिंह, ओमवीर सिंह, पंकज गौतम आदि रहे। गांव सड़क दूधली में लगाई गई चौपाल में लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन पंडित और सपा अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य इरशाद सलमानी ने विचार रखे। इस दौरान डॉक्टर शाहनवाज, मेहताब अली, उमर, मोहित पसरीचा, उमर मलिक, सूर्यकांत पंडित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें