फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हकीकत नगर स्थित धरनास्थल से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने निरस्त किए गए नामांकन पत्रों को तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन एवं गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन के नेतृत्व में कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब भाजपा सरकार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी डंडे के बल पर जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि गंगोह ब्लॉक में सपा के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद उनके उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
वरिष्ठ नेता सरफराज खान एवं मजाहिर राणा ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को लांघने का काम कर रही है। विपक्षी प्रत्याशियों का नामांकन नहीं होने देना और निरस्त कराना संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने और निरस्त नामांकन को बहाल करने की मांग को लेकर सपा का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, जिपं सदस्य जीशान चौधरी एवं सत कुमार, ओमी पंवार, महजबीं खान, कुलदीप यादव, अब्दुल गफूर, पूर्व जिपं सदस्य अरविंद चौधरी, मुस्तफा प्रधान, बालिस्टर प्रधान, बलकार चौधरी, अच्छन यादव, देवेंद्र चौहान, भूपेंद्र चौहान, अफजाल चेयरमैन, उदयवीर कश्यप, मनोज प्रधान अहमदपुर, सहदेव गुर्जर, प्रदीप चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सोनू चौधरी, अमित प्रधान, आशीष चौधरी, प्रमोद तोमर, फैसल सलमानी, गुलजार सलमानी, सचिन भारद्वाज, हसीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।
कई सपा नेता रहे नदारद
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ताकत दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पार्टी के कई नेता इसमें शामिल नहीं हुए। गंगोह और सहारनपुर देहात विधानसभा प्रभारी के अलावा अन्य पांच विधानसभा प्रभारी प्रदर्शन में नहीं पहुंचे तो विधायक संजय गर्ग भी नहीं आए। इसको लेकर काफी चर्चा रही। उधर, सपा विधायक संजय गर्ग का कहना है कि इस प्रदर्शन के बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं थी।
विकास खंडों पर सपा का धरना 11 जुलाई को
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में सपा कार्यकर्ता 11 जुलाई को जिले के सभी विकास खंडों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि धरना प्रदर्शनों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विधानसभा संगठन, ब्लाक संगठन, सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं को शामिल होना अनिवार्य होगा। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से कोविड गाइड लाइन का पालन करने और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें