फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सपा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को सुधारने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो गया है। नगर विधायक और सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में महिलाएं और बालिकाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। बलिया सहित अन्य जनपदों में हुई घटनाओं पर रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि यह ध्वस्त कानून व्यवस्था का एक नमूना है।
इस दौरान सरफराज खान, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, जिपं सदस्य अरविंद चौधरी, मांगेराम कश्यप, ओमी पंवार, देवेंद्र चौहान, अब्दुल गफूर, आकाश खटीक, डॉक्टर सुभाष चौधरी, प्रवीण बांदूखेडी, सहदेव गुर्जर, नरेंद्र पंवार, जसवीर सैनी, उमर, नवाब गुर्जर, मोहित कश्यप और हरपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें