सर्राफा बाजार में व्यापारी चौपाल में विचार रखते नगर विधायक संजय गर्ग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने विसंगतिपूर्ण जीएसटी, नोटबंदी, इंस्पेक्टर राज और व्यापारियों के उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा की।
सराफा बाजार स्थित लक्ष्मी मार्केट में आयोजित व्यापारी चौपाल मेें उन्होंने कहा कि आज व्यापारी परेशान है। समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से व्यापारियों की हितैषी रही हैं। सराफा व्यापारी सुशील अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौर में व्यापारियों के हितों के लिए अनेक कार्य किए गए। सराफा बाजार के अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार में नोटबंदी से कारोबार ठप हो गया था। सराफ संजीव कुमार जैन, मोनू सराफ, राम राजीव सिंघल, विपिन अग्रवाल,महिपाल वर्मा आदि ने भी विचार रखे। चौपाल की अध्यक्षता महेन्द्र कुमार वर्मा और संचालन गुलशन कपूर ने किया । इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, अनुज गुप्ता, अनुराग मलिक, नवीन सिंघल, राजीव जैन, जितेंद्र अग्रवाल, राकेश जैन, आनंद गुप्ता, राजकुमार वर्मा, अमित गुप्ता , कृष्ण कुमार लल्ला ,मुस्तकीम राणा आदि मौजूद रहे।